{"_id":"5d0401fe8ebc3e5a1860eb11","slug":"15605437317-vikas-nagar-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की कार्रवाई से पहले भागे खनन माफिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसडीएम की कार्रवाई से पहले भागे खनन माफिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
डाकपत्थर बैराज के पास अवैध खनन की सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने पुलिस और प्रशासन की 10 लोेगों की टीम के साथ छापा मारा, लेकिन इससे पहले ही खनन माफिया हिमाचल सीमा की ओर भाग गए। टीम ने एक ट्रैक्टर-टॉली को सीज किया है। वहीं, कुछ लोग अपनी बाइकें छोड़कर भाग गए। डाकपत्थर चौकी पुलिस ने इन्हें लावारिस में जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार खनन माफिया पिछले कुछ दिनों से डाकपत्थर बैराज के ठीक नीचे अवैध खनन कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने ही एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने देर रात एक बजे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, लेकिन इसकी भनक खनन माफियाओं को पहले ही लग गई। खनन माफिया पुलिस और प्रशासन की टीम को चकमा देकर हिमाचल सीमा की ओर भाग गए। डाकपत्थर चौकी प्रभारी रतन सिंह बिष्ट ने बताया कि रात को अंधेरे का लाभ उठाकर खनन माफिया हिमाचल की ओर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। वहीं, कुछ लोग अपनी बाइकें छोड़कर भाग गए। बताया कि जो लोग बाइकें छोड़कर भागे हैं वह खनन माफियों को सूचना देने का काम कर रहे थे।
एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन खनन माफिया हिमाचल सीमा की ओर भाग गए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
---
माफियाओं को पहले ही लग जाती है कार्रवाई की भनक
स्थानीय लोगों के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात डाकपत्थर बैराज के पास बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था। खनन में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन पुलिस और प्रशासन के आने से पहले ही खनन माफिया हिमाचल की ओर भाग गए। इससे खनन पर रोक को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।