फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किट्टी संचालक जैन दंपति पर एक और मुकदमा

किट्टी संचालक जैन दंपति पर एक और मुकदमा

Sat, 15 Jun 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
किट्टी संचालक जैन दंपति पर एक और मुकदमा
किट्टी संचालक जैन दंपति पर एक और मुकदमा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। किट्टी संचालक निशांत जैन और उसकी पत्नी शाहिबा जैन के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में जैन दंपति के साथ परिवार के पांच अन्य सदस्याें को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि दंपति ने डालनवाला क्षेत्र के एक होटल में भी किट्टी कराई थी। दंपति एक सप्ताह से जेल में बंद है और पीड़ित महिलाएं बाहर उनके खिलाफ मुखर हैं।
शहर कोतवाली में बालाजी ट्रेडर्स के नाम से कई साल तक किट्टी संचालित करने वाले निशांत जैन और उसकी पत्नी शाहिबा जैन देनदारी से बचने के लिए कुछ समय पहले भूमिगत हो गए थे। महिलाओं ने एक सप्ताह पहले दोनों को मसूरी रोड स्थित एक होटल में घेर लिया था। पुलिस दोनों को सकुशल निकालकर कोतवाली ले आई थी। बाद में पीड़ित महिलाओं की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जैन दंपति को जेल भेज दिया था। उस दिन से महिलाएं दंपति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर आक्रोश जाहिर कर रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पार्क रोड निवासी मैताली माटा की तरफ से आई तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ किट्टी की रकम हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें शाहिबा जैन, उनके पति निशांत जैन, मां बिमला, बहन मोनिका सक्सेना, भाई नवनीत नोडियाल व रजनीश और सास निर्मला जैन शामिल है। तहरीर पर 22 अन्य महिलाआें के भी हस्ताक्षर हैं। जैन दंपति ने शहर कोतवाली क्षेत्र के अलावा डालनवाला क्षेत्र के एक होटल में भी किट्टी कराई थी। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed