{"_id":"5d0400678ebc3e74ff41e1f7","slug":"15605433242-dehradun-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों के खिलाफ सीधे दर्ज नहीं होंगे मुकदमे : डीजीपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्रकारों के खिलाफ सीधे दर्ज नहीं होंगे मुकदमे : डीजीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकारों के खिलाफ सीधे दर्ज नहीं होंगे मुकदमे : डीजीपी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने शुक्रवार को यूपी और दिल्ली में पत्रकारों से मारपीट के विरोध में पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी को ज्ञापन दिया। रतूडी ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में किसी भी पत्रकार के खिलाफ बिना जांच के कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा।
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक में यूपी के शामली रेलवे स्टेशन पर एक चैनल के रिपोर्टर अमित शर्मा से जीआरपी पुलिस द्वारा मारपीट और दिल्ली में पत्रकार राजीव तिवारी के साथ विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा की गई अभद्रता और गाली गलौच की निंदा की गई। बैठक के बाद डीजीपी को दिए गए ज्ञापन में दोषियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा संबंधी कानून बनाने की भी मांग की गई है। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने आश्वासन दिया कि यदि किसी पत्रकार के खिलाफ किसी भी थाने अथवा चौकी में कोई शिकायत आती है तो उन पर सीधे मुकदमे दर्ज नहीं होंगे। शिकायत की जांच कराने के बाद ही कार्रवाई होगी।
इस दौरान उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग, प्रेस क्लब के महामंत्री गिरधर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेडी, भूपेंद्र कंडारी, क्लब के उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष प्रवीण बहुगुणा, अफजल अहमद, संदीप नेगी, रामगोपाल शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रवीण डंडरियाल, शशि शेखर, केएस बिष्ट, संजय नेगी, राजेश, विपिन नौटियाल, किशोर रावत, पंकज गैरोला, उमाशंकर, विजय रावत, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।