{"_id":"5d0400618ebc3e6b5c2d3905","slug":"156054331820-dehradun-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से कंगन मांगकर फरार हुए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से कंगन मांगकर फरार हुए शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्यामपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक महिला के हाथों से लुटेरों ने सोने के कंगन लूट लिए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है। शुक्रवार को श्यामपुर पुलिस चौकी को विशाल जैन ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप रहते हैं और यहीं पर उनकी परचून की दुकान है। रोज की तरह वह सुबह नौ बजे उनकी माता इंद्रा जैन मंदिर जा रही थी कि घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एक स्कूटी सवार उनके पास आया और उनके पैर छुए।
स्कूटी सवार ने बताया कि वह बीपीएल कार्ड बनाता है, और पास मेें कहीं बीपीएल का कैंप लगाया हुआ है। उनकी मां ने किसी प्रकार की जानकारी होने पर मनाही जताई और आगे बढ़ गई। इतने में ही दूसरा युवक आया है, और पूछने लगा कि कैप कहां लगा है। इतने में दोनों युवक मिले और कूपन छांटने की बात कहने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों युवकों ने उनकी मां को भ्रमित कर कंगन मांग लिए। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक वह बाइक पर सवार होकर भाग निकले। श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। बताया स्कूटी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।