फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस पर हमला, हरियाणा पुलिस के जवान समेत छह गिरफ्तार

पुलिस पर हमला, हरियाणा पुलिस के जवान समेत छह गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला, हरियाणा पुलिस के जवान समेत छह गिरफ्तार
पुलिस पर हमला, हरियाणा पुलिस के जवान समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। करनपुर स्थित एक रेस्टोरेंट बंद कराने को लेकर हुए विवाद में पुलिसकर्मियाें से मारपीट की गई और उन पर पथराव किया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियाें को नीचे गिराकर वर्दी तक फाड़ दी गई। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर छह हमलावराें को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चरण सिंह हरियाणा पुलिस का सिपाही बताया गया है। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के करनपुर में शिकागो फास्ट फूड रेस्टोरेंट है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ युवक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर हंगामा कर रहे थे। तभी वहां पहुंचे चीता मोबाइल के कांस्टेबल नीरज सामंत और संजय ने संचालक से रेस्टोरेंट बंद करने और उन युवकों को घर जाने को कहा। इसी बात को लेकर रेस्टोरेंट संचालक और अन्य युवक सिपाहियों से उलझ गए। हाथापाई करते हुए उनसे गाली-गलौज की।
विज्ञापन

इसी बीच सिपाही की सूचना पर चौकी प्रभारी कोमल सिंह, सिपाही सुदेश और नंदकिशोर थपलियाल भी आ गए। चौकी प्रभारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी हमलावर हो गए। मारपीट करते हुए सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी गई। इसी बीच एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के लिए उसके साथियों पे पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से दरोगा कोमल सिंह के हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि चौकी प्रभारी कोमल सिंह रावत की तरफ से 8-10 हमलावराें के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमले में शामिल हरियाणा पुलिस के सिपाही चरण सिंह (कैथल), पवन कुमार, सोनू सिंह, राहुल गुप्ता, अमित सेठी और महिला कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्हाेंने कहा कि रेस्टोरेंट बंद कराने से नाराज होकर हमला किया गया है। सिपाही चरण सिंह रेस्टोरेंट मालिक का रिश्तेदार बताया गया है।

--
कम हो रहा पुलिस का इकबाल
देहरादून। शहरी क्षेत्र में पुलिस का इकबाल लगातार कम हो रहा है। करनपुर में शुक्रवार रात पुलिसकर्मियों से मारपीट और पथराव की घटना यही इशारा करती है। मई में रायपुर थाने में मारपीट की शिकायत पर जांच करने गए दो पुलिसकर्मियों को दबंगों ने दौड़ा दिया था। हमले में एक सिपाही के पैर की हड्डी तोड़ दी गई थी, जो अभी तक उपचाराधीन है। हालांकि बाद में पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed