{"_id":"5ce99e38bdec22071b38ada9","slug":"155881431320-dehradun-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादूनः नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Mon, 27 May 2019 11:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
पुलिस ने बड़ोवाला में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगाें को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली सीमेंट तैयार कर अल्ट्राटेक कंपनी के नाम से बेच रहे थे। मौके से काफी मात्रा में नकली सीमेंट और कट्टे बरामद हुए हैं। पुलिस रविवार को आरोपियाें को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधि दीपक कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शिमला बाईपास स्थित बड़ोवाला में कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बनाकर बेचा रहा है, जिससे कंपनी की छवि धूमिल हो रही है। इस पर पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दबिश के दौरान नकली सीमेंट तैयार करते हुए अभिषेक यादव निवासी बंजारावाला, मकसूर, मुर्सलीन, खालिद, मुनफैद और सलमान निवासी जीहल अमरोहा (उप्र) को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि अभिषेक यादव यह सीमेंट तैयार कराकर बेचता था। 300 कट्टे सुपर स्ट्रांग में 10 रुपये में मिलने वाले ग्रे पाउडर का एक पैकेट मिलाते थे। अब तक आरोपी 150 कट्टे नकली सीमेंट बनाने की बात स्वीकार रहे हैं। अल्ट्राटेक मार्का के कट्टाें में नकली सीमेंट भरने की तैयारी थी। इसके अलावा फैक्ट्री से 300 कट्टी सुपर स्ट्रांग, 50 कट्टे ग्रे पाउडर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन