फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकासनगर: मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर: मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2019 09:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर: मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक

सेलाकुई। सहसपुर थाना पुलिस ने टेंटकर्मी से मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतराम निवासी लांघा को मंगलवार सुबह लांघा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में जान से मारने की धमकी सहित कुछ अन्य धाराएं बढ़ाई गईं हैं। उल्लेखनीय है कि तोलीभुड़ निवासी लापता टेंटकर्मी धर्मपाल उर्फ जीवन सिंह 14 मई से लापता चल रहा था। धर्मपाल का शव बीते सोमवार को ढकरानी पावर हाउस के इंटेक में मिला था। मृतक के परिजन मामले में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, पुलिस प्रकरण को आत्महत्या का मान रही है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि 14 मई को कुछ लोगों ने धर्मपाल के साथ मारपीट की और उसकी हत्या के बाद शव शक्तिनहर में फेंक दिया। मृतक की पत्नी दीपा का कहना है कि 14 मई को पति का फोन आया था। फोन पर उन्होंने अपने साथ मारपीट होने और अपनी जान को खतरा बताया था। दीपा का कहना है कि पति का शव मिलने के बाद उसका पैर भी टूटा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने बढ़ाई धाराएं
सहसपुर थाना पुलिस ने इस मामले में शुरू में धर्मपाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि, सोमवार को धर्मपाल का शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी लांघा निवासी संतराम के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को आरोपी के खिलाफ कुछ अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने मामले में अब धारा 323, 504, 506 और 306 में मुकदमा दर्ज किया है।


मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अभी मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने और प्रकरण की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-विजय सिंह, थानाध्यक्ष सहसपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed