फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकासनगर: लकड़ी की तस्करी में एक दबोचा, चार फरार

विकासनगर: लकड़ी की तस्करी में एक दबोचा, चार फरार

Sun, 14 Apr 2019 10:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर: लकड़ी की तस्करी में एक दबोचा, चार फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर

सेलाकुई में कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात लकड़ी की तस्करी करते एक तस्कर को दबोच लिया। जबकि, चार आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक होंडा सिटी कार और एक जीप सहित 315 बोर का एक देशी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


डीएफओ कालसी एसपी शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम शुक्रवार रात डेढ़ बजे तिमली रेंज अंतर्गत शिमला बाईपास मार्ग पर शाहपुर-कल्याणपुर बीट के दर्रारीट कक्ष संख्या एक ए में गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि दर्रारीट में कुछ लोग सैन के पेड़ों को काटकर वृक्ष की डाटों को महेंद्रा जीप और हौंडा सिटी कार में डालकर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महेंद्र सिंह पुत्र सोहन लाल सैनी निवासी ग्राम बरोटीवाला शिवपुरी जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसके चार अन्य साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में साथियों के नाम बिंदर सिंह एवं सैंपी निवासी ग्राम राईयांवाला, अरुण कुमार उर्फ कालू निवासी ग्राम नवादा और इंतजार उर्फ चिट्टू निवासी ग्राम रामपुरघाट सभी जिला सिरमौर पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश बताए हैं। आरोप है कि वन तस्करों ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमले का भी प्रयास किया। आरोपियों के खिलाफ तिमली रेंज के अंतर्गत वन बीट में भारतीय वन अधिनियम एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिमली रेंज की रेंज अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग की टीम ने उसके पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए हैं।
-रणजीत खनेडा, चौकी प्रभारी धर्मावाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed