{"_id":"5c4b6e8cbdec2273934e0cb3","slug":"154844749214-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद
विज्ञापन
देहरादून के विकासनगर में लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
झिटाड़ त्यूनी के अगवा युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार को मृतक का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की। पुलिस ने अभियुक्तों के मोबाइल भी बरामद किए हैं। मामले में कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस को हत्यारोपियों की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड और मिली है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि हत्यारोपियों की रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गई थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड मांगी गई थी। बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर नवाबगढ़ के निर्माणाधीन भवन से हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की। साथ ही आरोपियों के नवाबगढ़ स्थित घर से मृतक मोती और अभियुक्तों के मोबाइल भी बरामद किए हैं। उल्ल्ेखनीय है कि कोतवाली क्षेत्र से 16 जनवरी को झिटाड़ त्यूनी निवासी मोती सिंह का अपहरण हो गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी नवाबगढ़ निवासी नदीम और अहसान को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मोती सिंह का अपहरण करने के बाद नवाबगढ़ के एक निर्माणाधीन भवन में सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने शव को शक्तिनहर में फेंक दिया।
-----
दस दिन बाद भी युवक के शव का नहीं चला पता
दस दिन बाद भी युवक के शव का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को शक्तिनहर में ढालीपुर से ढकरानी तक सर्च अभियान चलाया। वाटरड्रोन कैमरे की मदद से मोती सिंह के शव को ढूंढने का प्रयास किया गया। लेकिन, देर शाम तक सफलता नहीं मिली। एसएसआई नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि शनिवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।