फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूटिलिटी खाई में गिरी, छह घायल

यूटिलिटी खाई में गिरी, छह घायल

Mon, 14 Jan 2019 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
यूटिलिटी खाई में गिरी, छह घायल
यूटिलिटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। त्यूनी-कथियान मोटर मार्ग पर डिरानाड के समीप अनियंत्रित यूटिलिटी खाई में जा गिरी। गिर गई। हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी त्यूनी में भर्ती कराया गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार रविवार को दारागाढ-ट्यूटाड़ से यूटिलिटी वाहन चालक छह सवारियों को लेकर कथियान जा रही थी। इन दिनों क्षेत्र में सड़क पर जमे पाले के चलते डिरनाड़ के पास वाहन फिसलकर मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन दुर्घटना में धीरेंद्र सिंह, सरन सिंह, हुकम सिंह, कमल सिंह, बलवीर सिंह, रणवीर सिंह सभी निवासी ट्यूटाड़ घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल कर 108 आपातकालीन वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र सिंह, सरन सिंह एवं रणवीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शेष तीन घायलों का अस्पताल में भर्ती उपचार चल रहा है। तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed