{"_id":"5c117362bdec22416555f017","slug":"15446475612-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगने से सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में आग लगने से सामान जला
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। स्वर्गाश्रम में देर रात एक बिजली उपकरण की दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। बीती रात 12 बजे स्वर्गाश्रम स्थित टैक्सी स्टैंड के समीप शर्मा इलेक्ट्रिक की दुकान में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास रहने वाले लोगों ने अग्नि शमन अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी कोमल प्रसाद शर्मा ने बताया कि रात को नौ बजे वह दुकान में बिजली की मेन लाइन व दुकान बंद कर घर चले गए, लेकिन देर रात ही दुकान में आग लग गई। आसपास लोगों ने आग लगने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि जब तक आग बुझाई गई तब कर दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दुकान मालिक की मदद को उठे हाथ
मुनिकीरेेती। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बिजली उपकरण की दुकान में आग लगने का व्यापार मंडल ने दुख जताया है। घटना को लेकर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल ने त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए व्यापारी कोमल प्रसाद शर्मा को एक लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान की। स्वर्गाश्रम व्यापार संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने यह धनराशि व्यापारी कोमल प्रसाद शर्मा को उनके निवास स्थान जाकर प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी स्वर्गाश्रम व्यापार संघ आगे भी व्यापारी की हर संभव मदद करेगा। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के वार्ड तीन के सभासद नवीन राणा ने भी व्यापारी की आर्थिक सहायता के लिए 51 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की है।