फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दबंगों पर लगाया दुकानें उजाड़ने की धमकी का आरोप

दबंगों पर लगाया दुकानें उजाड़ने की धमकी का आरोप

Fri, 07 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव ने कुछ दबंगों पर हरिद्वार रोड स्थित दुकानों को उजाड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंच की ओर से एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। बृहस्पतिवार को मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव के नेतृत्व अंबेडकर मार्केट के व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी प्रेमलाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार रोड स्थित अंबेडकर मार्केट में वर्षों से स्थापित दर्जनों दुकानों में लोग छोटा-मोटा काम कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। इन दुकानों में अधिकतर दलित व पिछड़े वर्ग के लोग अपना व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन

इन दुकानों पर कुछ दबंग किस्म के लोग अपना हक जताकर गैरकानूनी ढंग से दुकानों को उजाड़ने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ माह से कोतवाली का पुराना हिस्ट्री शीटर व उसके साथी इन दुकानदारों को उजाड़ने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से दुकानदारों के जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। इस अवसर पर आशीष राय, पुरंजय भारद्वाज, जतिन जाटव, अनिल गोस्वामी, विनय दुबे, विजय प्रकाश, जोगेंद्र प्रजापति, सोमनाथ, रोशन लाल, विजय कुमार, सुलेख चंद, भगवान सिंह, मुस्तकीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed