{"_id":"5be9e4dcbdec2269ac7ef379","slug":"15420550841214-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव मामले में 14 लोग चिह्नित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव मामले में 14 लोग चिह्नित
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश। आवास विकास कॉलोनी में एम्स के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच हुए पथराव मामले में पुलिस ने 14 लोगों को चिह्नित कर लिया है। पुख्ता सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। सोमवार को ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जांच में अब तक 14 लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। अन्य संदिग्ध आरोपियों की पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि आवास विकास कालोनी में 15 अक्तूूबर को एम्स और स्थानीय डेयरी दुकानदार के बीच मारपीट की घटना हुई थी।
मामला तूल पकड़ने के बाद छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच देर रात जमकर पत्थरबाजी हुई थी। इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ था जबकि कई मामूली जख्मी हुए थे। मामले में एम्स प्रशासन ने जहां छह छात्रों पर निलंबन की कार्रवाई की वहीं डेयरी दुकानदार राजीव राणा ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। तहरीर में उन्होंने एम्स के स्टूडेंट्स पर शराब पीकर हंगामा करने और मारपीट का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस की विवेचना अभी जारी है। माना जा रहा है कई छात्रों पर जल्द कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है।