फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब दंपति पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

अब दंपति पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

Thu, 18 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। वित्तीय लेनदेन और ब्लैकमेलिंग के विवाद ने बुधवार को नाटकीय मोड़ ले लिया है। पहले एक दंपति ने शहर के नामी फाइनेंसर पर कर्ज अदायगी के बहाने शोषण का आरोप लगाया था। अब जवाब में फाइनेंसर के समर्थक ऋषिकेश रीयल एस्टेट एसोसिएशन के सदस्य कोतवाली पहुंचें और उक्त दंपति के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमे की तहरीर दी है। व्यापारियों ने दंपति के खिलाफ दी तहरीर में कहा है कि फाइनेंसर दिनेश कोठारी पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बेबुनियाद आरोपों की आड़ में अवैध उगाही की कोशिश हो रही है। यही वजह है कि विभिन्न माध्यमों से फाइनेंसर पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इससे दिनेश कोठारी की मानहानि हो रही है। एसोसिएशन ने मांग की है कि इस ब्लैकमेलिंग व जबरन वसूली की कोशिश का संज्ञान लेते हुए दिनेश कोठारी का पक्ष भी सुना जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। इस मामले में कोतवाल रितेश शाह का कहना है कि जांच के बाद जरूरी हुआ तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


ब्लैकमेलरों को फूटी कौड़ी नहीं दूंगा
फाइनेंसर दिनेश कोठारी का कहना है के उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने वाले दबाव डालकर रुपयेे ऐंठना चाहते हैं। पहले एक करोड़ की डिमांड की गई, फिर गिरते गिरते चंद लाख रुपये तक आ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली नहीं पहुंचा आरोपी फाइनेंसर
फाइनेंसर दिनेश कोठारी बुधवार को खुद तहरीर देने नहीं पहुंचे। तहरीर के साथ विभिन्न शिकायतों के दस्तावेज संलग्न किए गए थे जिन पर दिनेश के हस्ताक्षर करवा दिए गए थे। हालांकि मामले में दिनेश को कोर्ट से स्टे आर्डर भी हासिल है। इसके बावजूद वह अभी सार्वजनिक रूप से सामने आने से बच रहे हैं। तहरीर पर करीब दर्जन भर से ज्यादा व्यापारियों ने हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed