फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पत्थरबाजी मामला: एम्स से छह स्टूडेंट निष्कासित

पत्थरबाजी मामला: एम्स से छह स्टूडेंट निष्कासित

Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। वीरभद्र रोड पर एलआईसी आफिस के पास स्थानीय लोगों और एम्स के मेडिकल छात्रों के बीच हुए विवाद के मामले में एम्स प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया है। छात्र अग्रिम आदेशों तक संस्थान में प्रवेश व पढ़ाई दोनों नहीं कर सकेंगे। बीते सोमवार की रात एम्स स्टूडेंट और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प के बाद पथराव की घटना हुई थी। दोनों ओर से करीब 400 लोगों के बीच घंटे भर चले मारपीट और पथराव की घटना में कई लोग घायल भी हुए। संस्थान की फजीहत होने के बाद मंगलवार को एम्स प्रशासन ने पांच मेडिकल छात्रों और एक छात्रा को निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

एम्स के डीन डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि मंगलवार को स्टूडेंट्स की शिकायत करने स्थानीय प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। इनमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा सहित पूर्व पार्षद रवि जैन, विकास तेवतिया, अशोक पासवान और रवि कुमार सागर शामिल थे। डीन ने बताया कि मामले में निष्कासित हुए स्टूडेंट्स के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनसे लिखित रूप में गारंटीपत्र लिया जाएगा कि उनके बच्चे आगे से ऐसी अराजकता का हिस्सा नहीं बनेंगे। स्थानीय प्रतिनिधियों से भी अपील की गई है कि एम्स प्रशासन से संवाद कायम रखें जिससे आगे से सुधार हो सके। फिलहाल मामले की जांच के लिए संस्थान ने हाई लेवल जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन

कमेटी में डीन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. केएस रवि, डॉ. प्रशांत, डॉ. प्रदीप पांडेय शामिल हैं। संभावना है कि इस कमेटी में एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत कुछ और सदस्यों को शामिल कर सकते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डीन के मुताबिक पथराव में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज एम्स में चल रहा है। इनके नाम राकेश और शकांश हैं। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में हुई पहचान
ऋषिकेश। बवाल में शामिल रहे स्टूडेंट्स की पहचान वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। सवाल यह उठता है कि जब वीडियो फुटेज खंगाले गए तो छात्रों का झुंड उन्मादी होते देखा गया। ऐसे में महज छह स्टूडेंट पर ही कार्रवाई क्यों की गई। इस पर डीन का जवाब है कि अभी जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक हुआ तो अन्य दोषियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस की विवेचना शुरू
ऋषिकेश। स्थानीय लोगों और एम्स स्टूडेंट्स के बीच हुए पथराव मामले में सोमवार की देर रात राजीव राणा की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक अज्ञात एम्स स्टूडेंट्स के खिलाफ दर्ज मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है। तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed