फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा में गिरी कार, युवक लापता

गंगा में गिरी कार, युवक लापता

Sun, 07 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी स्थित सिंगटाली के समीप एक टाटा सफारी कार खाई से होकर गंगा में जा गिरी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान कार सवार फैजाबाद निवासी युवक लापता हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस बाबत युवक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी के मुताबिक शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे बदरीनाथ हाईवे पर तीन बजे श्रीनगर से आ रही एक टाटा सफारी कार सिंगटाली में अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने गंगा में एक कार पड़ी होने की सूचना दी। तत्काल एसडीआरएफ के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू में कार में कोई व्यक्ति सवार नहीं मिला। तलाशी में कार से कुछ दस्तावेज मिले, जिसके बाद पता चला कि अंकुर (22) पुत्र राम करण निवासी ग्राम रामपुर जनक, फैजाबाद, यूपी दोस्तों के साथ केदारनाथ धाम गया था। उसने साथियों को रास्ते में छोड़ा और कार से वापस फैजाबाद जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंकुर बीएसएसी का छात्र बताया जा रहा है। इस बाबत उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। अंकुर की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया उसके गंगा में बहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed