फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल

पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल

Sat, 06 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस घर जाकर लेगी बुजुर्गों का हाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों की समस्याएं पुलिस अब खुद उनके घर जाकर सुनेगी। इस संदर्भ में शुक्रवार को सीओ ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं।

कोतवाली परिसर में सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने नगर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की बैठक ली। बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा अन्य महकमों की शिकायतों को उन तक पहुंचाने का भरोसा भी दिया। सीओ ने सीनियर सिटीजन से शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मुकम्मल करने में सहयोग की अपील की। पुलिसकर्मियों को क्षेत्र के सभी बुजुर्गों के घर-घर जाकर उनकी शिकायतें सुनने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस के आपात नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। बैठक में कोतवाल रितेश शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल, एसआई कुलदीप रावत, राकेश कुमार, शैलेंद्र भारद्वाज, एनसी शर्मा, अजय कौशिक, विनेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, रोईताश शर्मा, डॉ. मीनाक्षी, अशोक मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed