फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रिश्वतखोरी मामले में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

रिश्वतखोरी मामले में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Fri, 05 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
वसूली मामले में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। तपोवन में योग अकादमी संचालक से पांच लाख रुपए की वसूली के मामले में बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती पुलिस ने नितिन ठाकुर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस नितिन के साथी रमेश कोठियाल की तलाशी में जुटी है। वहीं प्रकरण में वांछित पुलिस की स्पेशल ब्रांच की दारोगा ने स्टे ले लिया है।

गौरतलब है कि बीती 12 जुलाई को तपोवन स्थित वेदांता इंटरनेशनल योग अकादमी के संचालक संजीव पांडे ने डीजीपी को शिकायती पत्र देकर पांच लोगों के खिलाफ पांच लाख रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया था। आरोपियों ने अकादमी संचालक पर नशीली दवाएं बेचने का इल्जाम लगाकर धनराशि वसूली थी। इसी क्रम में एएसपी हरीश वर्मा ने मामले की जांच की। आरोपों की पुष्टि होने पर 27 जुलाई को मुनिकीरेती थाने में स्पेशल ब्रांच की दारोगा दीपा समेत राकेश कुमार, नितिन ठाकुर और योग अकादमी के निष्कासित कर्मचारी अभिषेक व प्रदीप कुमार आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण में पुलिस को पहली सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले नितिन ठाकुर पुत्र वीर सिंह निवासी नंदू फार्म, वीरभद्र, ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। नितिन के साथी रमेश कोठियाल की तलाश की जा रही है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed