{"_id":"5bb5190b867a557f69180440","slug":"15385950621-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवती से छेड़छाड़ पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली युवती से छेड़छाड़ पर हंगामा
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से छेड़छाड़ पर चौकी में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ढालवाला में बुधवार को एक युवती से छेड़छाड़ होने पर हंगामा हो गया। सामाजिक संगठन और स्थानीय लोगों ने ढालवाला पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक ढालवाला में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे आरोपी का घर है। पिछले दो माह से उनके घर में एक युवती (19) काम कर रही थी। युवती का आरोप है कि घर में आरोपी युवक अक्सर छेड़छाड़ करता था। छेड़छाड़ से आजिज युवती बुधवार को ढालवाला पुलिस चौकी पहुंच गई। इसके बाद ऋषिकेश के महिला सामाजिक संगठन के सदस्यों को भनक लगी, तो वह भी चौकी पहुंच गए और उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। चौकी में करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस ने पीड़िता की नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।