{"_id":"5bad3294867a557ed20b2714","slug":"15380773111-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने टिहरी के युवक को किया लहुलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने टिहरी के युवक को किया लहुलुहान
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने टिहरी के युवक को किया लहूलुहान, एक धरा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। टिहरी निवासी एक युवक को कुछ दबंगों ने सुभाष चौक पर सरेआम पीट दिया। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद लहूलुहान हालत में युवक किसी तरह सरकारी अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक टिहरी निवासी मकान सिंह चौहान पुत्र बैसाख सिंह बीते बुधवार को किसी काम से ऋषिकेश पहुंचे थे। सुभाष चौक पर उनका गंगानगर, ऋषिकेश निवासी मुलायम सिंह पुत्र दीवान सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मुलायम सिंह ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि मुलायम के साथ उसके करीब 10 दोस्तों ने मिलकर मकान सिंह से मारपीट शुरू कर दी। सरेराह मारपीट होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच मकान सिंह ने किसी तरह बचकर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और इलाज कराने के बाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मकान सिंह की तहरीर पर मुलायम सिंह और उसके 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाद किसी पुराने मामले में लेनदेन को लेकर होना बताया जा रहा है। आरोपी मुलायम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके साथियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।