फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिवानंद गेट के पास विदेशी महिला से पर्स लूटा

शिवानंद गेट के पास विदेशी महिला से पर्स लूटा

Thu, 27 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
शिवानंद गेट के पास विदेशी महिला से पर्स लूटा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। मुनिकीरेती में बीती मंगलवार रात थाने से चंद कदम की दूरी पर एक नशेड़ी ने विदेशी महिला से नकदी से भरा पर्स लूट लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक रसिया निवासी सरीना पुत्री सिरगोन शिवानंद राम झूला के पास गंगा वाटिका होटल में ठहरी है। सरीना मंगलवार रात में घूमने के लिए क्षेत्र में निकली थी। इसी दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवानंद गेट के पास एक अज्ञात युवक सरीना के नकदी से भरा पर्स लूटकर भाग निकला। पर्स में 20 अमेरिकी डॉलर व 510 रुपए थे। इसके बाद पीड़िता की शिकायत और होटल के कर्मचारी यशवंत राणा पुत्र दरमियान राणा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी की पहचान कृष्ण मोहन पांडे पुत्र स्व. कह्नैया पांडे निवासी शाहपुर पट्टी, जिला भोजपुर, बिहार के रूप में हुई। इसके बाद आरोपी को मुनिकीरेती के कैलासगेट स्थित श्मशान घाट से दबोच लिया गया। आरोपी के पास से चोरी का पर्स भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी कृष्ण मोहन नशे का आदी है और नशा खरीदने के लिए उसने लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed