फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार न देने पर बहु को घर से निकाला

कार न देने पर बहु को घर से निकाला

Tue, 25 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बैरागड़ा निवासी एक महिला को उसके पति व ससुराल पक्ष ने दहेज में कार नहीं देने पर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की नामजद तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। रानीपोखरी थाना पुलिस के मुताबिक भोगपुर स्थित बैरागड़ा निवासी प्रियंका का विवाह नवंबर 2016 में इंजीनियर्स इनक्लेव, जीएमएस रोड, देहरादून निवासी अजनय थपलियाल के साथ हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही अजनय और उसकी मां व पिता दहेज की डिमांड करने लगे। कई दफा गाली-गलौच भी की गई। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद वह सीधे रानीपोखरी पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर अजनय उनके पिता मार्कंडेय थपलियाल व मां कला थपलियाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed