{"_id":"5ba40816867a557f24048c50","slug":"15374766112012-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 पेटी शराब सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 पेटी शराब सहित दो गिरफ्तार
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लालतप्पड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 12 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को लालतप्पड़ पुलिस ने औचक चेकिंग शुरू कर दी। भानियावाला की ओर से एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार दो लोगों को दबोच लिया।
तलाशी लेने पर कार से 12 पेटी देसी शराब की बरामद की गई। लालतप्पड़ पुलिस चौकी प्रभारी भुवन पुजारी ने बताया कि देसी शराब तस्करी कर ऋषिकेश ले जाई जा रही थी। आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा निवासी श्यामपुर खदरी थाना ऋषिकेश और वरुण कोरी निवासी श्यामपुर फाटक थाना ऋषिकेश मूल निवास देवबंद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों के मोबाइल और कार को सीज कर दिया गया है। बताया कि शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।