{"_id":"5ba40813867a557e8572a433","slug":"15374766084-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोविजन स्टोर से चोरी करने वाले दो पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोविजन स्टोर से चोरी करने वाले दो पकड़े
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। थाना रायवाला अंतर्गत हरिपुरकलां क्षेत्र में एक प्रोविजन स्टोर से 40,000 की नकदी उड़ाने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनसे 20,000 की नकदी व दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। बताया कि दोनों को किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बीते मंगलवार की रात हरिपुरकलां में अंचल धाम के समीप सरवन प्रोविजन स्टोर का शटर तोड़कर अज्ञात ने 40,000 की नकदी पर हाथ साफ कर दी। पीड़ित विमल शर्मा पुत्र स्व. जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मामले में जुटी रायवाला पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर शक के आधार पर दो नाबालिगों को पकड़ा, पूछताछ में उनकी निशानदेही पर 20,320 की नकदी और दो एटीएम बरामद किए। दोनों ही नाबालिग नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष अमरजीत ने बताया कि नाबालिगों की उम्र 14 और 15 वर्ष है। इस बाबत उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया जा रहा है।