फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला से बदसलूकी, सीसीटीवी कैमरे तोड़े

महिला से बदसलूकी, सीसीटीवी कैमरे तोड़े

Tue, 18 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हरिपुरकलां में एक महिला के घर पर दिनदहाड़े घुसकर करीब एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला के साथ बदसलूकी भी की गई। साक्ष्य मिटाने के लिए उनके घर के सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर रायवाला थाना पुलिस ने एक महिला समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नसीब कौर पत्नी स्व. अमर सिंह निवासी ग्रामसभा हरिपुरकलां ने बताया कि बीती आठ सितंबर को उनके घर पर एक महिला समेत 13 लोग आ धमके। उन्होंने बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच भी की। घटना के सीसीटीवी में कैद होने की भनक लगते ही उन्होंने घर में लगे सभी कैमरों को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

पीड़िता शिकायत लेकर रायवाला थाना पहुंची। उन्होंने तीन नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने नीता माग्रेट, अमन जोसेफ, अरुण जोसेफ व 10 अज्ञातों के खिलाफ उपद्रव आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। हरिपुरकलां पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, जोकि कोर्ट में विचाराधीन है। मामले में बदलसूकी आदि की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed