फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोदाम में आग लगने से सामान जला

गोदाम में आग लगने से सामान जला

Mon, 10 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हरिद्वार रोड़ भानियावाला में रविवार की सुबह ट्रैक्टर पार्ट्स के एक गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। अग्निशमन वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जौलीग्रांट पुलिस चौकी के हरिद्वार रोड़ भानियावाला क्षेत्र में रविवार की सुबह पुलिस को एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार संजय कुमार प्रजापति का महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर पार्ट्स का शोरूम और गोदाम है। सुबह तड़के पड़ोसियों को गोदाम से धुआं निकलता दिखाई देने पर सूचना दी गई।
विज्ञापन

अग्निशमन वाहन पहुंचने से पहले जमा हुए लोगों ने अपने प्रयासों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काफी देर बाद नियंत्रण पाया। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि गोदाम में लगने से ऑयल, टायर, बैटरी आदि तमाम सामान जल गया। उन्होंने फायर ब्रिगेड के विलंब से पहुंचने पर नाराजगी जताई। पीड़ित ने तहरीर में आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट बताया।
विज्ञापन

नगर में फायर ब्रिगेड वाहन पार्क करने की मांग
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से आगजनी की घटना से तत्काल निपटने के लिए नगर में 24 घंटे एक फायर ब्रिगेड का वाहन खड़ा रखने की मांग की है। कहा कि समय पर वाहन के पहुंचने से नुकसान होने से बचाया जा सकता है। लोकहितकारी परिषद के अश्वनी गुप्ता, संस्कार भारती अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल, मंदीप बजाज, राजन गोयल, राजेंद्र बडोनी, नरेंद्र पाल रावत, नरेंद्र नेगी आदि ने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed