{"_id":"5b903dfb867a557ebc1939f6","slug":"15361796932-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया के बेटे ने दी धमकी, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माफिया के बेटे ने दी धमकी, मुकदमा
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया के बेटे ने दी धमकी, मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। चंद्रेश्वरनगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन के नाराज नशा माफिया के बेटे द्वारा एक प्रदर्शनकारी को घर में घुसकर धमकाने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक सतीश भारद्वाज पुत्र दशरथ भारद्वाज निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश ने तहरीर में बताया कि नशील पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग के समर्थन में बीते मंगलवार को स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली में ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन वरिष्ठ उपनिरीक्षक को सौंपा गया था। इसके बाद देर रात क्षेत्र में नशा का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के बेटे संदीप निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश ने घर पहुंच कर अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी के पिता पर कोतवाली समेत आसपास के थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।