फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहर में कूदी महिला को युवक ने बचाया

नहर में कूदी महिला को युवक ने बचाया

Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नहर में कूदी महिला को युवक ने बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बाजार चौकी क्षेत्र अंर्तगत पुल नंबर 1 के पास एक महिला आत्महत्या के इरादे से शक्ति नहर में कूद गई। वह नहर की तेज धारा में बहने लगी। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने नहर में छलांग लगा महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो दिन भर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। युवक की बहादुरी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना बीते रविवार शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली महिला बीते रविवार शाम को नहर किनारे पहुंची। कुछ देर तक वह नहर किनारे ही खड़ी रही। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ गई। उन्होंने महिला को वहां से हटने के लिए बोला। लेकिन महिला नहीं मानी। कुछ देर नहर किनारे बनी पटरी पर खड़े रहने के बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। तभी वहां से गुजर रहे राहिल पुत्र जब्बार की नजर भी महिला पर पड़ गई। महिला को नहर में कूदता देख उसने भी बिना देरी किए नहर में छलांग लगा दी। कुछ दूरी पर उसने महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता खालिद ने राहिल की बहादुरी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed