फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 24 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। एम्स में निर्माण कार्य में जुटे एक जेसीबी चालक की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात एम्स की निर्माणाधीन नर्सिंग बिल्डिंग की सीढ़ियों पर लाल शाह (42) पुत्र रामअवध निवासी ग्राम खुटाहा, थाना विजयनगर, भोपालगंज, बिहार उसके साथी श्रमिकों को बेसुध हालत में मिला। साथियों ने लाल शाह को आननफानन एम्स में इमरजेंसी में भर्ती कराया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने लालशाह को मृत घोषित कर दिया। इस बाबत एम्स प्रशासन की ओर से आईडीपीएल चौकी पुलिस को सूचित किया गया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि जेसीबी चालक लाल शाह एम्स में निर्माण कार्य में जुटा था। मृत्यु का कारण अभी पता नहीं चल पाया हैं। सही वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मौत अधिक नशे से होना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed