फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉक्टर की कार पर हमला, शीशे तोड़े

डॉक्टर की कार पर हमला, शीशे तोड़े

Tue, 07 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

हरिद्वार बाईपास मार्ग पर सोमवार को एसपीएस राजकीय अस्पताल के एक डॉक्टर के साथ कांवड़ियों का विवाद हो गया। इसके बाद भड़के कांवड़ियों ने चिकित्सक की कार के शीशे तोड़ दिए। अफरा-तफरी के बीच चिकित्सक जान बचाकर किसी तरह अस्पताल पहुंचे। हालांकि, पीड़ित ने इस बाबत कोतवाली पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में तैनात एक चिकित्सक रविवार देर रात ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। इसी बीच हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित मंशा देवी तिराहे के पास कांवड़ियों से किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि गुस्साए कांवड़ियों ने उनकी कार पर हमला कर दिया और कार के शीशे तोड़ डाले। विवाद के बीच किसी तरह से डॉक्टर वहां से भागकर और कार लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि इस तरह का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया है। संबंधित चिकित्सक ने कोई शिकायत नहीं की है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed