फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहाते वक्त गंगा में बहे दो कांवड़िए

नहाते वक्त गंगा में बहे दो कांवड़िए

Tue, 07 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रविवार रात गंगा स्नान के दौरान दो कांवड़िए तेज जलधारा की चपेट में आकर बह गए। साथियों की सूचना पर एसडीआरएफ और जल पुलिस जवानों की कांवड़ियों की तलाश में गंगा में अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। दोनों कांवड़िए हरिद्वार जिले के लक्सर स्थित राइसी के निवासी हैं।

लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक सुमित (20) पुत्र राजकुमार रविवार देर रात नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक के बाद साथियों के साथ स्वर्गाश्रम में गंगाघाट पर स्नान को पहुंचा था। इसी बीच वह तेज जल प्रवाह में आकर बहने लगा। सुमित को बचाने के लिए दोस्त अतुल (21) पुत्र श्याम कुमार ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी जलधारा में बह गया। यह देख अन्य साथियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। अंधेरा होने की वजह से पुलिस रात में तलाशी अभियान नहीं चला सकी। सोमवार सुबह पुलिस ने एसडीआरएफ और जल पुलिस जवानों की सहायता से गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार देर शाम तक गंगा में स्वर्गाश्रम से बैराज तक तलाशी के बावजूद दोनों कांविड़यों का कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि दोनों कांवड़िए राइसी, लक्सर, हरिद्वार के निवासी हैं। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोकना पड़ा है। मंगलवार को फिर से गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। घटना के बाबत कांवड़ियों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed