फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहसपुर निवासी युवक के रूप में हुई मृतक की पहचान

सहसपुर निवासी युवक के रूप में हुई मृतक की पहचान

Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर निवासी युवक के रूप में हुई मृतक की पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कुल्हाल चौकी क्षेत्र अंतर्गत आसन बैराज में मिले शव की पहचान सहसपुर निवासी युवक के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (32) पुत्र कमल किशोर निवासी सहसपुर के रूप में हुई। चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है। वह 30 जुलाई से घर से लापता था। बीते बृहस्पतिवार को ही सहसपुर थाना पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मालूम हो कि बीते बृहस्पतिवार को पुलिस को चौकी क्षेत्र अंतर्गत आसन बैराज से एक शव बरामद हुआ था। मृतक के पास से कोई कागजात नहीं मिल पाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मृतक के हुलिए से संबंधित जानकारी और फोटो आसपास के थाने और चौकियों में भिजवाए थे। इसके आधार पर शुक्रवार को मृतक के परिजनों के उसकी पहचान प्रवीण कुमार के रूप में की।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed