फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बस ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

बस ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Sun, 29 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढालवाला पुल के समीप निजी शिक्षण संस्थान के साइकिल सवार चौकीदार को बस ने रौंद दिया। गंभीर चोटें लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि हादसा राजमार्ग पर पड़े गड्ढे की वजह से हुआ।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब छह बजे यूपी के बिजनौर स्थित नगीना निवासी यशपाल सिंह (45) पुत्र गरीबा सिंह साइकिल से ऋषिकेश से ड्यूटी पर ढालवाला में निजी शिक्षण संस्थान में जा रहे थे। गंगोत्री राजमार्ग पर अचानक ढालवाला पुल के पास गड्ढे में उनकी साइकिल अनियंत्रित हुई और वह सीधे हाईवे पर गिर गये। इसी बीच पीछे से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना होते ही चालक बस छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ढालवाला चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई धर्मवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बताया कि बस निजी परिवहन कंपनी की है और उसके नंबर के माध्यम से चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed