{"_id":"5b5b876b4f1c1b4d748b756a","slug":"15327250944-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवाभाव के साथ निभाएं ड्यूटी: एसएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवाभाव के साथ निभाएं ड्यूटी: एसएसपी
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
मुनिकीरेती में कांवड़ यात्रा में तैनात होने वाले करीब 400 पुलिसकर्मियों को एसएसपी टिहरी ने ड्यूटी व अन्य जानकारियों से अवगत कराया। कहा कि सेवाभाव के साथ यात्रा को संपन्न कराना ही पुलिस की प्राथमिकता है और इसी का ख्याल प्रत्येक पुलिसकर्मी रखे। शिवभक्तों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। शुक्रवार को मुनिकीरेेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में एसएसपी टिहरी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र में कांवड़ यात्रा ड्यूटी के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने निर्धारित ड्यूटी पर समय से पहुंचने के साथ ही किसी भी घटना की जानकारी तत्काल सेक्टर व जोन प्रभारी को भी देने के निर्देश दिए।
चेेताया कि यात्राकाल में औचक निरीक्षण में ड्यूटी में लापरवाही मिली, तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा में मुनिकीरेती क्षेत्र को दो जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर जेपी जुयाल, थानाध्यक्ष आरके सकलानी, ऋषिकेश कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई संजीत कुमार, जोन और सेक्टर प्रभारी आदि मौजूद थे।