{"_id":"5b5245694f1c1b3f748b613e","slug":"15321183741017-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम से 17 हजार रुपए की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेटीएम से 17 हजार रुपए की ठगी
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटीएम से 17 हजार रुपये की ठगी
- मुनिकीरेती के युवक के खाते से उड़ाई रकम
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती निवासी एक युवक के खाते से अज्ञात ने पेटीएम के माध्यम से करीब 17 हजार रुपये साफ कर दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि अज्ञात की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले में साइबर एक्सपर्ट की सहायता भी ली जा रही है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक भजनगढ़ रोड, मुनिकीरेती निवासी विजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि उनके बैंक खाते से बीते रविवार को अचानक 17 हजार 298 रुपये कट गए। बैंक जाकर खाते से धनराशि कटने की जानकारी मांगी तो पेटीएम के माध्यम से रकम ट्रांसफर किए जाने की बात बैंक प्रबंधन ने कही।
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि अज्ञात की पहचान के लिए साइबर एक्सपर्ट मदद ली जा रही है। जल्द ही अज्ञात की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी होने पर वह महज चार घंटे के भीतर पुलिस को सूचित करे, तो उसकी रकम को वापस लाया जा सकता है। लिहाजा, लोगों को जागरूक होने के साथ ही ठगी होने पर तत्काल इसकी सूचना संबंधित बैंक व पुलिस को स्टेशन को देना भी जरूरी है।