फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रेमी संग भाग कर महिला पहुंची ऋषिकेश

प्रेमी संग भाग कर महिला पहुंची ऋषिकेश

Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित मयूर विहार निवासी एक महिला अपने प्रेमी संग भागकर ऋषिकेश में ठहरी थी। वहीं महिला की खोज में जुटा पति रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ऋषिकेश पहुंच गया। महिला और पति का आमना-सामना होने पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने रजामंदी की बाद महिला को पति की सुपुर्दगी में दे दिया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मयूर विहार निवासी एक महिला (29) अपने प्रेमी के साथ कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश पहुंची थी। इस बाबत महिला के पति ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। महिला के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर ट्रेस करने के बाद उसकी लोकेशन ऋषिकेश में मिली। इसी आधार पर पति दिल्ली क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल के साथ रविवार सुबह ऋषिकेश पहुंचा। खोजबीन के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद घर चलने को लेकर महिला और पति के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। जहां काफी देर बाद महिला अपने पति के साथ जाने को राजी हो गई। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामला सामने आया था, जिसमें महिला को उसके पति की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed