{"_id":"5b3be18c4f1c1b87288b476b","slug":"153065101816-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के थैले से रकम उड़ाने वाली महिला की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के थैले से रकम उड़ाने वाली महिला की तलाश में जुटी पुलिस
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
बैंक में रुपये जमा कराने आए व्यापारी के थैले से 50 हजार रुपये उड़ाने वाली आरोपी महिला का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने देहरादून के साथ ही अब हरिद्वार जनपद में भी महिला की तलाश शुरू कर दी है। बैंक में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने केशवपुरी, राजीवनगर समेत डोईवाला के तमाम क्षेत्रों में महिला को खोजने के प्रयास किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। व्यापारी के साथ हुई घटना पर नगर के व्यापारियों ने रोष जताया है।
स्थानीय व्यापारी ईश्वरचंद अग्रवाल ने पुलिस सेे मामले को गंभीरता से लेकर पड़ताल करने की मांग की है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि पुलिस आरोपी महिला की तलाश में सक्रियता से काम रही है। महिला का सुराग लगाने के लिए फुटेज के आधार पर अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बीते सोमवार को मिल रोड़ डोईवाला के व्यापारी सत्यप्रकाश गुप्ता बैंक में तीन लाख की रकम एसबीआई बैंक में जमा कराने आए थे। एक महिला ने थैले को काटकर उसमें से 50 हजार की एक गड्डी निकाल ली, और फरार हो गई।
डोईवाला क्षेत्र में महिला चोर गिरोह सरगर्म
डोईवाला क्षेत्र में पिछले कुछ समय से महिला चोर गिरोह पूरी तरह से सरगर्म है। मई महीने के दौरान रानीपोखरी में राज्यमंत्री रेखा आर्य के कार्यक्रम में आठ महिलाओं के गले से सोने की चेन लूट ली थी। हालांकि पुलिस ने कुछ समय बाद मामले का खुलासा कर दिया था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने भी आशंका जताई है कि महिला उसी गैंग की हो सकती है। गैंग में शामिल महिलाएं वारदात करने के बाद फरार हो जाती हैं।