{"_id":"5b3a8d624f1c1be2568b464c","slug":"15305639382-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठलीन गांव में गुलदार ने बैल को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठलीन गांव में गुलदार ने बैल को मार डाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
नागथात। कालसी प्रखंड के ठलीन गांव में सोमवार सुबह गुलदार ने एक बैल को मार डाला। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर वनकर्मियों ने घटना स्थल का मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार कालसी प्रखंड के ठलीन गांव में सोमवार सुबह गुलदार ने हरीमन पुत्र प्रभु दास के बैल पर हमला कर मार डाला। हरीमन के अनुसार उसका छोटा भाई खेत जोतने के बाद बैलों को चुगान के लिए माईपिपरीधार के पास ले गया था। जहां चारों तरफ घना कोहरा था। इस दौरान उसने बैल के रंभाने की आवाज सुनी। घना कोहरा होने के कारण कुछ नजर नहीं आया। कोहरा छंटने के बाद अनिल को कुछ दूरी पर बैल मरा पड़ा मिला। हरीमन का कहना है कि बैल की मौत से उसके सामने खेतों को जोतने का संकट खड़ा हो गया है। डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि संबंधित वन बीट अधिकारी को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।