{"_id":"5b3a8d574f1c1b67578b4661","slug":"15305639278-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए सगी बहनों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए सगी बहनों को पीटा
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
सर्वहारानगर निवासी दो महिलाओं ने अपने पतियों पर मारपीट और दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सर्वहारानगर निवासी रानो और उसकी बहन सोनिया का विवाह कुछ वर्ष पूर्व विकासनगर, देहरादून में हुआ था। आरोप है कि उनके पति बून और मनका ने शादी के बाद से ही दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। दहेज देने में असमर्थता जताने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। उन्हें व परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी।
आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि रानो और सोनिया का मामला महिला हेल्प डेस्क में भी चला, मगर विवाद नहीं सुलझ पाया। जिस पर रानो ने नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रानो के पति बूूनी और सोनिया के पति मनका दोनों निवासी विकासनगर के खिलाफ मारपीट समेत दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस भरसक प्रयास में जुटी है।