{"_id":"5b3153ad4f1c1b95598b6163","slug":"152995934111-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली का सामान चोरी
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड के समीप एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से अज्ञात ने बिजली का सामान चोरी कर लिया। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते रविवार की रात चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड के समीप आदर्श ग्राम स्थित एक निजी बिल्डिंग के स्टोर रूम का ताला तोड़कर अज्ञात ने कॉपर की तारें और सीट चोरी कर ली। सोमवार सुबह ठेकेदार निमेश शर्मा साइट पर पहुंचे, तो उन्हें स्टोर रूम का ताला टूटा मिला।
बिल्डिंग के अंदर सामान की जांच में बिजली का सामान नहीं होने पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
सात दिन में चोरी की पांच घटनाएं
ऋषिकेश। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। महज सात दिन के भीतर ही नगर और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की पांच वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें से पुलिस अभी तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय नागरिक खौफ में हैं। उन्होंने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
केस-1 दूनमार्ग स्थित आशुतोषनगर तिराहे के समीप से बीती 19 जून की शाम को नीरज चौधरी पुत्र बृजपाल सिंह निवासी प्रगति विहार, ऋषिकेश ने बुलेट खड़ी की थी। वापस लौटने पर उन्हें बुलेट मौके से गायब मिली। नीरज की तहरीर पर पुलिस ने 21 जून को अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया।
केस-2 शास्त्रीनगर, ऋषिकेश निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार शर्मा बीते 22 जून की रात आईडीपीएल हाट बाजार में सामान की खरीदारी करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी, जिसे अज्ञात ने चोरी कर लिया। उन्होंने इस बाबत आईडीपीएल चौकी पुलिस को लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच तो कर रही है, लेकिन मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
केस-3 सोमेश्वरनगर में रेलवेकर्मी चंद्रपाल सागर के घर को बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने निशाना बनाया। चोर करीब 95 हजार रुपये की नकदी और गहने चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
केस-4 मायाकुंड स्थित परचून की दुकान से बीते शनिवार की रात अज्ञातों ने 45 हजार रुपये की रकम पर हाथ साफ कर दिया। अज्ञातों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। दुकान स्वामी मनीष सचदेव की तहरीर पर पुलिस चोरों की धरपकड़ के प्रयास में लगी है।
केस-5 सोमवार रात अज्ञातों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग के स्टोर रूम के ताले तोड़ दिए। अज्ञात स्टोर रूम से 25 हजार कीमत का बिजली का सामान को चुरा ले गए। पीड़ित ठेकेदार निमेश शर्मा की शिकायत पर मामले की जांच में जुटी हुई है।