फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत

Mon, 25 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिपुर चौक के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहा युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार अरविंद उर्फ हरिया (32) पुत्र दत्तीराम निवासी देसोऊ गांव, कालसी हरिपुर स्थित एक ढाबे में काम करता था। रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह हरिपुर चौक के पास सड़क को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विकासनगर की ओर से आती एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाहन चालक घायल को अपने साथ कार में बैठाकर लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कहा कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed