फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सामाजिक कार्यकर्ता समेत तीन पर मुकदमा

सामाजिक कार्यकर्ता समेत तीन पर मुकदमा

Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर के समीप कोठार और धमांद ग्रामसभा के अंतर्गत सरकारी भूमि पर बन रही सड़क को लेकर बीते शनिवार को विवाद हो गया। निर्माण में जुटे ठेकेदार ने सामाजिक कार्यकर्ता समेत तीन लोगों पर जेसीबी में तोड़फोड़ और चोरी का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मकदमा पंजीकृत कर लिया है।
थाना लक्ष्मणझूूला पुलिस मुताबिक ठेकेदार तेजेंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम गेहली, पोस्ट खेड़ा, यमकेश्वर ने तहरीर दी कि वह सड़क बनाने के लिए जेसीबी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कोठार और धमांद ग्रामसभा के समीप क्रांति कपरुवान निवासी आमड़ी, महिपाल सिंह निवासी कोठार और ध्यान सिंह निवासी धमांद आ धमके।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने जेसीबी में तोड़फोड़ की और सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज ने बताया कि मामले की तहकीकात में जेसीबी में प्रथम दृष्ट्या तोड़फोड़ होना नहीं पाया गया है। बताया कि पड़ताल के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर नामजद लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed