फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसएसपी टिहरी ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

एसएसपी टिहरी ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

Thu, 14 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती में ट्रैफिक जाम की समस्या को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी टिहरी ने स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां गंगा पर बन रहे थ्री लेन ब्रिज के अधूरे निर्माण के कारण भी अधिकारियों से जाने। क्षेत्र में यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों को मुकम्मल योजना बनाने के निर्देश दिए।
बुधवार की शाम एसएसपी टिहरी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत मुनिकीरेती स्थित कैलासगेट पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष आरके सकलानी व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कुंभ मेला बस पार्किंग के समीप निर्माणाधीन थ्री लेन ब्रिज का जायजा लिया। अधिकारियों से ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होने की वजहों से जुड़ी जरूरी जानकारियां जुटाई।
विज्ञापन

एसएसपी ने तपोवन क्षेत्र में बदरीनाथ नेशनल हाईवे के किनारे से अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा। इसके अलावा क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के साथ ही टप्पेबाजी व अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार, एसआई शैलेंद्र नेगी, अशोक कश्यप, रविंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed