फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डकैती के आरोप में हो सकती है गिरफ्तारी

डकैती के आरोप में हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 08 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

शराब की वैन को लेकर मुनिकीरेती में बीते बुधवार को हुए बवाल में नामजद आरोपियों की पुलिस जल्द गिरफ्तारी कर सकती है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर डकैती की धारा लगाई है, इसके साथ ही पुलिस अज्ञातों की पहचान के लिए भी प्रयास करने में जुटी है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बवाल में अनुज्ञापी अरविंद रणावत की तहरीर पर नामजद आठ लोगों के खिलाफ बलवा, आगजनी और डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि घटनाक्रम की वीडियो फुटेज को पुलिस की विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून भेजा रहा है, जिससे वीडियो फुटेज की सत्यता को प्रमाणित कराया जा सके। मामले में गवाहों के मुकरने पर वीडियो फुटेज के आधार पर ही कोर्ट से आरोपियों को सजा दिलाई जा सकेगी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज को खंगालने में जुटी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक दर्ज मुकदमे में आठ लोगों के अलावा फिलहाल किसी का नाम उजागर नहीं किया गया है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि संबंधित लोगों की पहचान होने के बाद उनके नाम भी मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed