फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग कारोबारी की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग कारोबारी की मौत

Wed, 06 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

देहरादून मार्ग पर आशुतोष नगर तिराहे के समीप बीते सोमवार की रात एक अज्ञात कार चालक ने कारोबारी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने कारोबारी को एम्स रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक गंगानगर, गली नंबर- 9 स्थित शिव गंगा अपार्टमेंट निवासी सत्यपाल अरोड़ा (60) पुत्र सालिक राम अरोड़ा बीते सोमवार की रात पैदल दूनमार्ग पर किसी काम से निकले थे। इसी बीच आशुतोष नगर तिराहे के समीप देहरादून की ओर जा रही अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल सत्यपाल अरोड़ा को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह एम्स प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि सत्यपाल अरोड़ा की मुखर्जी मार्ग पर होलसेल की दुकान है। फिलहाल उनके परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed