{"_id":"5b11b2634f1c1b8a6e8b5da4","slug":"152788644110-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने जला दिए चार मजदूरों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार ने जला दिए चार मजदूरों के शव
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बृहस्पतिवार की शाम खाई में ट्रैक्टर गिरने से हो गई थी चारों की मौत, सभी नेपाल के रहने वाले थे
- एसडीएम ने दिए ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी (विकासनगर)।
दारागाड़-कथियान संपर्क मार्ग पर एक ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उस पर सवार चालक सहित छह मजदूरों में से चार की मौत हो गई। चारों मृतक नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। जो दारागाड़ के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। हादसे में बचे मजदूरों ने संबंधित ठेकेदार को जानकारी दी। ठेकेदार ने श्रमिकों की मदद से शवों को खाई से निकाला और राजस्व पुलिस को सूचना दिया बिना चारों का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
इन दिनों दारागाड़ के पास सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें नेपाल से आए मजदूर भी कार्य कर रहे हैं। बताया गया है कि बृहस्पतिवार की शाम को काम समाप्त होने के बाद चालक सहित छह मजदूर एक ट्रैक्टर पर सवार होकर कथियान की ओर जा रहे थे। इस दौरान डांगूठा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिससे ट्रैक्टर 200 मीटर गहरी खाई में गिरने लगा, उसमें सवार दो मजदूरों ने तो तुरंत छलांग लगा दी लेकिन चालक सहित चार लोग ट्रैक्टर समेत खाई में जा गिरे। यह स्थान सुनसान होने के कारण कोई बचाव कार्य नहीं हो सका। जिससे चारों की मौत हो गई। हादसे में बचे मजदूरों ने इसकी जानकारी ठेकेदार को दी।
बताया गया है कि मौके पर ठेकेदार ने अन्य मजदूरों की मदद से चारों शव खाई से निकाले। बिना राजस्व पुलिस को सूचना दिए रात में ही कोठा खड्ड के पास चारों का अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह जब लोगों ने शवों को जलते देखा तो राजस्व पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद कानूनगो पूरण सिंह और राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। जिसके बाद मृतकों और घायलों की पहचान की हुई। इनमें
विज्ञापन
गोपाल (21) पुत्र मान सिंह (चालक) निवासी ग्राम कोट, जिला रुकुम, रोशन (20) पुत्र देव बहादुर, तिलक (20) पुत्र कोले बहादुर दोनों निवासी गोइरी, विसकोट नगर, और गोपाल (21) पुत्र गंगाराम निवासी थुलीवा रानू आठ विसकोट नगर की मौत हो गई। जबकि अमर (20) पुत्र जुब बहादुर निवासी ग्राम गोइरी अड़ विसकोट नगर और एक अन्य घायल हो गए। ये सभी मूल रूप से नेपाल के बताए गए हैं।
कोट
राजस्व पुलिस को सूचना दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार करना गंभीर अपराध है। मामले में संबंधित पटवारी को ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
- वीके तिवारी, एसडीएम