{"_id":"5b11af934f1c1b936e8b5fb9","slug":"1527885721480-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटर के खाते से उड़ाई 80 हजार की नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेंटर के खाते से उड़ाई 80 हजार की नकदी
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,श्यामपुर।
गुमानीवाला निवासी एक पेंटर के खाते से अज्ञात ने 80 हजार रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित ने स्टेट बैंक की वीरभद्र शाखा प्रबंधक व पुलिस से शिकायत मामले में कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक ग्रामसभा गुमानीवाला स्थित रुषाफार्म निवासी जीत सिंह पुत्र राम सिंह का खाता स्टेट बैंक की वीरभद्र शाखा में है। उन्होंने बीते 24 मई को दो लाख रुपये की धनराशि एकाउंट में जमा कराई थी। उसी दिन एटीएम के माध्यम से उनके खाते से आठ बार 10-10 रुपये की राशि अज्ञात ने निकाल ली। जीत सिंह ने बताया कि एटीएम कार्ड उनके पास ही है। बावजूद खाते से रकम निकल गई। जानकारी मिलने पर वह शुक्रवार को बैंक शाखा पहुंचे और मैनेजर को लिखित शिकायत की। बैंक प्रबंधन ने शिकायत पर उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है।