{"_id":"5b105c454f1c1ba96e8b5ab6","slug":"152779885810-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत के दिन बीईओ पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत के दिन बीईओ पर मुकदमा
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
एक महिला को अशासकीय विद्यालय में नौकरी देने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में कोतवाली डोईवाला ने खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी करेंगे। बृहस्पतिवार को ही बीईओ मुखलाल प्रसाद शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त के दिन ही बीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
आरोप है कि ऋषिकेश स्थित अशासकीय विद्यालय बाल भारती जूनियर हाईस्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला ने कान्हरवाला भानियावाला निवासी मधुलिका से चार लाख की रकम ली थी। मामला पिछले साल सितंबर से चल रहा था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि डोईवाला खंड शिक्षा अधिकारी मुखलाल प्रसाद ने पीड़िता से नौकरी लगाने के एवज में चार लाख की रकम ली थी।
नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता ने रकम वापसी की मांग के अलावा उच्चाधिकारियों को शिकायत भी की। दबाव पड़ने पर बीईओ ने एक-एक लाख रुपये के चेक पीड़िता को दिए जोकि बाउंस हो गए। एसएसआई ने बताया कि मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तर पर की जाएगी। कोतवाली डोईवाला में बीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।