फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिवहन टीम को ट्रक से कुचलने का प्रयास

परिवहन टीम को ट्रक से कुचलने का प्रयास

Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लालतप्पड़ में वाहन चेकिंग कर रही संभागीय परिवहन विभाग की कार को एक ट्रक चालक ने वाहन से कुचलने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते विभागीय चालक ने कार को दौड़ा दिया। टीम ने ट्रक का पीछा कर बमुश्किल उसे पकड़ लिया। ट्रक सीज कर लालपप्पड़ चौकी पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया कि चालक के पास ट्रक के न ही कागज और न ही लाइसेंस मिला।
रविवार तड़के संभागीय परिवहन विभाग की टीम परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान की अगुवाई में हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर लालतप्पड़ में वाहन चेकिंग में लगी थी। इसी बीच देहरादून जा रहे एक ट्रक को टीम ने रुकने का इशारा किया, मगर चालक ने ट्रक रोकने की बजाए रफ्तार बढ़ा दी। जिसके बाद टीम ने पीछा कर कार को ट्रक के आगे लगाकर रोकने प्रयास किया, तो ट्रक चालक ने कार सवार टीम को कुचलने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते कार चालक ने कार को दूसरी दिशा में दौड़ा दिया।
विज्ञापन

परिवहन कर अधिकारी ने बताया कि ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ा गया। जांच में ट्रक में सीमेंट लदा मिला। चालक से वाहन के कागज और लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया, मगर वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। बताया कि ट्रक उत्तराखंड नंबर का है, जिसे सीज कर डोईवाला कोतवाली की लालतप्पड़ चौकी पुलिस को सौंप दिया गया है। आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग में चार वाहन किए सीज
परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि टीम ने रविवार तड़के, लालतप्पड़, मोतीचूर, रायवाला और हरिद्वार बाईपास मार्ग पर वाहन चेकिंग की, जिसमें दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को व्यवसायिक उपयोग के आरोप में सीज किया गया। बताया कि ट्रैक्टर कृषि कार्य के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल व्यवसायिक कार्यों में किया जा रहा था। दो ट्रक भी कागज पूरे नहीं होने और नियमों का उल्लंघन करने पर सीज किए गए। बताया कि इसके अलावा सात वाहनों के चालान भी किए गए।


डग्गामारी में पांच निजी कारों का चालान
ऋषिकेश। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने रविवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग व भद्रकाली में चार निजी कारों को चेकिंग के दौरान रोका। सवार लोगों से पूछताछ में पता चला कि सभी यात्री हैं और वाहन को किराए पर बुक कर चारधाम दर्शन के लिए जा रहे हैं। परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली और पंजाब नंबर की दो-दो व हरियाणा नंबर की एक निजी कार का व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed