{"_id":"5b0875234f1c1bf66e8b48a8","slug":"15272809268-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ गोवंश के साथ दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ गोवंश के साथ दो तस्कर दबोचे
Updated Sat, 26 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने नौ गोवंश ले जाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गोवंश को तस्करी कर लुुधियाना से बिजनौर ले जाया जा रहा था। जिन्हें ट्रक में ठूंस कर रखा गया था। कई गोवंश घायल अवस्था में पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शुक्रवार को पुलिस शिमला बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान प्रतीतपुर के पास पुलिस ने एक ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन तेजी से दौड़ा लिया। इस पर पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें से नौ गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रियाजुद्दीन उर्फ रियाज पुत्र मोउनुद्दीन निवासी ग्राम पकरौली थाना देहात कोतवाली जिला सुल्तानपुर और मोहम्मद जहीर पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम पीपलथाना, भोजपुर जिला मुरादाबाद (उप्र) के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराकर सभी गोवंश को संरक्षण ग्रह में भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी सन् 2014 में गो तस्करी के मामले में पंजाब से जेल जा चुके हैं। उनके आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।